English Pronunciation Rules in Hindi – सही उच्चारण सीखें आसान तरीके से + Quiz

My english mitra
0

📘 English Pronunciation क्या है?

English Words का सही उच्चारण हिंदी में सीखें

अगर आप English पढ़ तो लेते हैं लेकिन बोलते समय words का सही pronunciation नहीं कर पाते, तो यह post आपके लिए बहुत useful है ।

बहुत सारे students English words को वैसे ही पढ़ देते हैं जैसे वे लिखे होते हैं, लेकिन English में कई words का pronunciation अलग होता है ।

🔥 Common Pronunciation Examples

English में कई words ऐसे होते हैं जिनकी spelling देखकर pronunciation guess करना मुश्किल होता है इसीलिए हमें words को सिर्फ पढ़ना नहीं बल्कि उनका सही pronunciation भी सीखना चाहिए

नीचे कुछ common words दिए गए हैं जिन्हें students अक्सर गलत बोलते हैं। आइए इनके सही pronunciation को आसान तरीके से समझते हैं ।

1️⃣ Comfortable

❌ Com-for-ta-ble

✅ Comfortable → कम्फ्टेबल

👉 बहुत लोग इस word को spelling के हिसाब से “कॉम-फॉर-टेबल” बोल देते हैं, लेकिन native speakers इसे short form में “कम्फ्टेबल” बोलते हैं।

👉 Fast speaking में बीच की कुछ sounds हल्की हो जाती हैं, इसीलिए pronunciation छोटा सुनाई देता है 😊

2️⃣ Wednesday

❌ Wed-nes-day

✅ Wednesday → वेन्ज़डे

👉 इस word में “dnes” part fast और short हो जाता है। इसीलिए इसका pronunciation “वेन्ज़डे” जैसा सुनाई देता है।

👉 Beginners अक्सर इसे spelling के अनुसार बोलते हैं, लेकिन सही pronunciation थोड़ा छोटा और smooth होता है 💯

3️⃣ Chocolate

❌ Cho-co-late

✅ Chocolate → चॉकलेट

👉 कई लोग इसे “चोकोलेट” बोलते हैं, लेकिन सही pronunciation “चॉकलेट” होता है।

👉 English speaking में words को naturally short करके बोला जाता है 😊

💡 Tip: किसी भी नए English word का pronunciation सीखने के लिए उसे सुनें 🎧, जोर से बोलें 🗣 और बार-बार repeat करें 🔁

इस post में हम आसान तरीके से pronunciation सीखेंगे — Hindi explanation + examples + practice + quiz के साथ 📚✨

Pronunciation का मतलब होता है — किसी word को सही तरीके से बोलना।

English में कई words ऐसे होते हैं जिनकी spelling और pronunciation अलग होते हैं ।

यही कारण है कि कई students English पढ़ तो लेते हैं, लेकिन बोलते समय गलती कर देते हैं।

⚠️ Important Note

English में हर letter हमेशा नहीं बोला जाता। कुछ letters silent होते हैं।

इसीलिए pronunciation सीखना बहुत जरूरी है ।

🔥 Easy Examples

🔇 Knife Pronunciation

❌ Knife → क-नाइफ

✅ Knife → नाइफ

👉 इस word में “K” लिखा जाता है लेकिन बोला नहीं जाता। इसीलिए इसका pronunciation सिर्फ “नाइफ” होता है ।

👉 English में ऐसे कई words होते हैं जिनमें पहला letter silent होता है। अगर हम spelling देखकर बोलेंगे, तो pronunciation गलत हो सकता है ।

👉 “Knife” एक बहुत common word है, इसलिए इसका सही pronunciation याद रखना जरूरी है ।

🗣 Practice:

Knife → नाइफ
Kitchen Knife → किचन नाइफ

🔇 Honest Pronunciation

❌ Honest → हो-नेस्ट

✅ Honest → ऑनिस्ट

👉 इस word में “H” लिखा जाता है लेकिन बोला नहीं जाता  इसीलिए इसका सही pronunciation “ऑनिस्ट” होता है।

👉 बहुत सारे learners spelling देखकर “होनेस्ट” बोल देते हैं, लेकिन English pronunciation में यहाँ “H” silent रहता है ।

👉 “Honest” का मतलब होता है — ईमानदार। यह word daily English speaking में बहुत use होता है ।

🗣 Example Sentences:

✔ He is an honest man.
👉 वह एक ईमानदार आदमी है।

✔ Always be honest.
👉 हमेशा ईमानदार रहो।

🔇 Debt Pronunciation

❌ Debt → डेब्ट

✅ Debt → डेट

👉 इस word में “B” लिखा जाता है लेकिन बोला नहीं जाता  इसीलिए इसका सही pronunciation “डेट” होता है।

👉 कई learners spelling देखकर “डेब्ट” बोल देते हैं, लेकिन English pronunciation में यहाँ “B” silent रहता है ।

👉 “Debt” का मतलब होता है — कर्ज या उधार। यह word finance और daily English दोनों में बहुत common है ।

🗣 Example Sentences:

✔ He paid all his debt.
👉 उसने अपना पूरा कर्ज चुका दिया।

✔ Do not take unnecessary debt.
👉 बेकार का कर्ज मत लो।

अब आगे हम सीखेंगे — 🔥 Silent Letters के Rules और सबसे common pronunciation mistakes ।

🔇 Silent Letters in English

English में कई ऐसे words होते हैं जिनमें कुछ letters लिखे तो जाते हैं, लेकिन बोले नहीं जाते ।

ऐसे letters को Silent Letters कहा जाता है।

अगर आपको silent letters की पहचान हो जाए, तो pronunciation बहुत आसान हो जाता है 

1️⃣ K Silent होता है

🔇 Silent K Words – K नहीं बोला जाता

English में कई ऐसे words होते हैं जिनमें K लिखा तो जाता है, लेकिन बोला नहीं जाता  ऐसे words को सही pronunciation के साथ बोलना बहुत ज़रूरी है।


❌ Knife → क-नाइफ

✅ Knife → नाइफ

👉 इस word में K silent होता है, इसलिए इसकी आवाज़ नहीं आती।

📘 Example: I cut the apple with a knife.
👉 मैंने चाकू से सेब काटा।


❌ Know → क-नो

✅ Know → नो

👉 यहाँ भी K silent रहता है।

📘 Example: I know the answer.
👉 मुझे जवाब पता है।


❌ Knee → क-नी

✅ Knee → नी

👉 इस word में भी K नहीं बोला जाता।

📘 Example: My knee is hurting.
👉 मेरे घुटने में दर्द हो रहा है।


❌ Knock → क-नॉक

✅ Knock → नॉक

📘 Example: Someone knocked at the door.
👉 किसी ने दरवाज़ा खटखटाया।


❌ Knot → क-नॉट

✅ Knot → नॉट

📘 Example: Tie a knot carefully.
👉 गाँठ ध्यान से बाँधो।


💡 Trick:

जब किसी word की शुरुआत KN से होती है, तो अक्सर K silent होता है ।

2️⃣ B Silent होता है

🔇 Silent Letters – B Silent Words

English में कुछ words ऐसे होते हैं जिनमें B लिखा तो जाता है, लेकिन उसका pronunciation नहीं होता  अगर आप इन words को गलत बोलते हैं, तो pronunciation गलत लग सकता है।


❌ Thumb → थम्ब

✅ Thumb → थम

👉 इस word में आख़िर का B silent होता है।

📘 Example: He hurt his thumb.
👉 उसके अंगूठे में चोट लग गई।


❌ Comb → कॉम्ब

✅ Comb → कोम

👉 यहाँ भी ending का B नहीं बोला जाता।

📘 Example: She uses a comb every day.
👉 वह हर दिन कंघी का उपयोग करती है।


❌ Debt → डेब्ट

✅ Debt → डेट

👉 इस word में B silent होता है, इसलिए इसे “डेट” बोला जाता है।

📘 Example: He paid all his debt.
👉 उसने अपना सारा कर्ज़ चुका दिया।


❌ Doubt → डाउब्ट

✅ Doubt → डाउट

📘 Example: I have no doubt about it.
👉 मुझे इसमें कोई शक नहीं है।


❌ Lamb → लैम्ब

✅ Lamb → लैम

📘 Example: The lamb is very cute.
👉 मेमना बहुत प्यारा है।


💡 Easy Trick:

जब किसी word के अंत में MB आता है, तो अक्सर B silent होता है ।

3️⃣ W Silent होता है

🔇 Silent W Words – W नहीं बोला जाता

English में कई ऐसे words होते हैं जिनमें W लिखा जाता है, लेकिन pronunciation में उसकी आवाज़ नहीं आती  खासकर जब word की शुरुआत WR से होती है, तब अक्सर W silent रहता है।


❌ Write → व्राइट

✅ Write → राइट

👉 इस word में W silent होता है, इसलिए “राइट” बोला जाता है।

📘 Example: Please write your name here.
👉 कृपया यहाँ अपना नाम लिखो।


❌ Wrong → व्रॉन्ग

✅ Wrong → रॉन्ग

👉 यहाँ भी W नहीं बोला जाता।

📘 Example: Your answer is wrong.
👉 तुम्हारा जवाब गलत है।


❌ Wrist → व्रिस्ट

✅ Wrist → रिस्ट

👉 इस word में भी शुरुआत का W silent रहता है।

📘 Example: She wore a watch on her wrist.
👉 उसने अपनी कलाई में घड़ी पहनी।


❌ Wrench → व्रेंच

✅ Wrench → रेंच

📘 Example: He fixed the bike with a wrench.
👉 उसने रेंच से बाइक ठीक की।


❌ Wrap → व्रैप

✅ Wrap → रैप

📘 Example: Wrap the gift carefully.
👉 गिफ्ट को ध्यान से पैक करो।


💡 Easy Trick:

जब किसी word की शुरुआत WR से होती है, तो अक्सर W silent रहता है ।

💡 Tip: जब भी नया English word सीखो, उसका pronunciation जरूर सुनो और बोलकर practice करो ।

🎯 Difficult English Words Pronunciation

कुछ English words ऐसे होते हैं जिनका pronunciation students अक्सर गलत बोल देते हैं 😅

आइए अब कुछ common difficult words का सही pronunciation सीखते हैं 💯

1️⃣ Comfortable

❌ Com-for-ta-ble

✅ Comfortable → कम्फ्टेबल

👉 इस word को लोग अक्सर spelling के हिसाब से बोलते हैं, लेकिन असली pronunciation छोटा और fast होता है ।

👉 इसमें कई letters जल्दी बोले जाते हैं, इसलिए यह “कम-फर-टे-बल” नहीं बल्कि लगभग कम्फ्टेबल जैसा सुनाई देता है।

📘 Example: This sofa is very comfortable.
👉 यह सोफ़ा बहुत आरामदायक है।


💡 Speaking Tip:

English में कई long words को native speakers fast बोलते हैं  इसलिए हर letter को अलग-अलग बोलने की ज़रूरत नहीं होती।

2️⃣ Vegetable

❌ Ve-ge-ta-ble

✅ Vegetable → वेज्टेबल

👉 इस word का middle sound बहुत fast बोला जाता है ।

👉 कई लोग इसे spelling देखकर “वे-गे-टा-बल” बोलते हैं, लेकिन native pronunciation छोटा और smooth होता है।

👉 इसलिए इसे लगभग वेज्टेबल जैसा बोला जाता है।

📘 Example: Green vegetables are healthy.
👉 हरी सब्जियाँ स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती हैं।


💡 Speaking Tip:

English pronunciation में कई बार middle letters जल्दी बोले जाते हैं  इसलिए pronunciation हमेशा spelling जैसा नहीं होता।

3️⃣ Chocolate

❌ Cho-co-late

✅ Chocolate → चॉकलेट

👉 इस word को “चोकोलेट” बोलना गलत pronunciation माना जाता है ।

👉 Native speakers इसे fast और smooth तरीके से बोलते हैं, इसलिए middle sound छोटा हो जाता है।

👉 सही pronunciation लगभग चॉकलेट जैसा सुनाई देता है।

📘 Example: I love dark chocolate.
👉 मुझे डार्क चॉकलेट पसंद है।


💡 Speaking Tip:

English में कई common words को short pronunciation के साथ बोला जाता है  इसलिए spelling देखकर हर syllable अलग-अलग नहीं बोलना चाहिए।

4️⃣ Different

❌ Dif-fe-rent

✅ Different → डिफ्रेंट

👉 इस word को short और fast तरीके से बोला जाता है ।

👉 कई learners इसे “डिफ-फे-रेंट” बोलते हैं, लेकिन real pronunciation इतना लंबा नहीं होता।

👉 Native speakers इसे जल्दी बोलते हैं, इसलिए यह लगभग डिफ्रेंट जैसा सुनाई देता है।

📘 Example: Our opinions are different.
👉 हमारी राय अलग है।


💡 Speaking Tip:

Fast English speaking में कई middle sounds हल्के हो जाते हैं  इसलिए pronunciation हमेशा spelling के अनुसार नहीं होता।

5️⃣ Camera

❌ Ca-me-ra

✅ Camera → कैमरा

👉 इस word को “कैमेरा” बोलना natural pronunciation नहीं माना जाता ।

👉 Native speakers इसे fast बोलते हैं, इसलिए middle sound हल्का हो जाता है।

👉 सही pronunciation लगभग कैमरा जैसा सुनाई देता है।

📘 Example: She bought a new camera.
👉 उसने नया कैमरा खरीदा।


💡 Speaking Tip:

English में कई common words को fast बोलने पर कुछ sounds हल्के हो जाते हैं  इसलिए pronunciation छोटा और smooth सुनाई देता है।

💡 Practice Tip

इन words को रोज 5–10 बार जोर से बोलकर practice करें ।

धीरे-धीरे आपका pronunciation natural होने लगेगा ।

अब आगे हम सीखेंगे —  Word Stress और सही English Accent ।

🗣 Word Stress क्या होता है?

English बोलते समय कुछ syllables (शब्द के हिस्सों) पर ज्यादा जोर दिया जाता है। इसे Word Stress कहते हैं ।

अगर stress गलत होगा, तो pronunciation अजीब या गलत लग सकता है ।

👉 Word Stress का मतलब है — किसी word के एक हिस्से को बाकी हिस्सों से ज्यादा जोर देकर बोलना।

English speakers naturally stress का use करते हैं ।

🔥 Easy Examples

1️⃣ TAble

✅ “टे” पर stress

❌ taBLE

✅ TAble

👉 इस word में पहला syllable ज़्यादा ज़ोर से बोला जाता है ।

👉 इसलिए “टे” पर stress आता है, न कि “बल” पर।

📘 Example: The table is clean.
👉 मेज़ साफ़ है।


💡 Speaking Tip:

English में कई 2-syllable nouns में पहला syllable stressed होता है  जैसे: TAble, WINdow, DOCtor

2️⃣ DOCtor

✅ “डॉक” पर stress

❌ docTOR

✅ DOCtor

👉 इस word में पहला syllable ज़्यादा strong बोला जाता है ।

👉 इसलिए stress “डॉक” पर आता है, न कि “टर” पर।

📘 Example: The doctor is very kind.
👉 डॉक्टर बहुत दयालु है।


💡 Speaking Tip:

English के अधिकतर 2-syllable nouns में पहला syllable stressed होता है  जैसे: DOCtor, TAble, TEAcher

3️⃣ BEAUtiful

✅ “ब्यू” पर stress

❌ beauTIful

✅ BEAUtiful

👉 इस word में पहला part सबसे ज़्यादा strong बोला जाता है ।

👉 इसलिए stress “ब्यू” पर आता है, न कि “टि” पर।

👉 सही pronunciation smooth और natural सुनाई देता है: BEAUtiful

📘 Example: She has a beautiful smile.
👉 उसकी मुस्कान बहुत सुंदर है।


💡 Speaking Tip:

Long English words में एक syllable पर सबसे ज़्यादा stress होता है  अगर stress सही होगा, तो आपकी English ज्यादा natural लगेगी।

4️⃣ WINdow

✅ “विन” पर stress

❌ winDOW

✅ WINdow

👉 इस word में पहला syllable ज़्यादा जोर से बोला जाता है ।

👉 इसलिए stress “विन” पर आता है, न कि “डो” पर।

👉 सही pronunciation smooth और natural लगता है: WINdow

📘 Example: Please open the window.
👉 कृपया खिड़की खोलो।


💡 Speaking Tip:

English के कई 2-syllable nouns में पहला syllable stressed होता है  जैसे: WINdow, TAble, DOCtor

💡 Important Tip

English movies, songs और native speakers को सुनने से आपको natural stress समझने में मदद मिलेगी ।

🎯 Practice: ऊपर दिए गए words को जोर से बोलिए और stressed part पर extra जोर दीजिए 💯

📝 Pronunciation Practice Sentences

अब इन sentences को जोर से पढ़कर pronunciation practice करें ।

गलत pronunciation और सही pronunciation का फर्क समझने की कोशिश करें 

❌ I am com-for-ta-ble here.

✅ I am comfortable here.

👉 मैं यहाँ comfortable हूँ।

❌ Wed-nes-day is my holiday.

✅ Wednesday is my holiday.

👉 बुधवार मेरी छुट्टी है।

❌ I no the answer.

✅ I know the answer.

👉 मुझे जवाब पता है।

❌ He writed a letter.

✅ He wrote a letter.

👉 उसने एक पत्र लिखा।

🗣 Pronunciation Mega Quiz (Q1–Q20)

नीचे दिए गए words का सही pronunciation चुनिए 


Q1. “Knife” का सही pronunciation क्या है?
Q2. “Honest” का सही pronunciation क्या है?
Q3. “Write” का सही pronunciation क्या है?
Q4. “Comb” का सही pronunciation क्या है?
Q5. “Wednesday” का सही pronunciation क्या है?
Q6. “Debt” में कौन सा letter silent है?
Q7. “Chocolate” का सही pronunciation क्या है?
Q8. “Know” में कौन सा letter silent है?
Q9. “Comfortable” का सही pronunciation क्या है?
Q10. “Wrist” का सही pronunciation क्या है?
Q11. “Thumb” का सही pronunciation क्या है?
Q12. “Hour” का सही pronunciation क्या है?
Q13. “School” का सही pronunciation क्या है?
Q14. “Vegetable” का सही pronunciation क्या है?
Q15. “Camera” का सही pronunciation क्या है?
Q16. “Listen” में कौन सा letter silent है?
Q17. “People” का सही pronunciation क्या है?
Q18. “Often” का सही pronunciation क्या है?
Q19. “Island” में कौन सा letter silent है?
Q20. “Receipt” में कौन सा letter silent है?

📚 Related English Learning Posts

🔹 Complete English Grammar A to Z 👉 सभी Grammar Rules हिंदी में आसान उदाहरणों के साथ सीखें।

🔹 30 Days Spoken English Practice Plan 👉 रोज़ाना Practice करके घर बैठे English बोलना सीखें।

🔹 Much, Many, Very & A Lot Explained 👉 Common English mistakes और सही उपयोग आसान तरीके से समझें।

🔹 Their vs There | Then vs Than Quiz 👉 Confusing English words को examples और quiz के साथ सीखें।

🔹 Join My English Mitra Telegram Channel 👉 Daily English Vocabulary, Quiz और Spoken English Tips पाएँ।

🏆 Final Words

English pronunciation शुरुआत में थोड़ा difficult लग सकता है 😊 लेकिन रोज थोड़ी practice करने से आपकी speaking काफी improve हो जाएगी 💯

याद रखिए — English में सिर्फ spelling देखना काफी नहीं होता, सही pronunciation भी सीखना जरूरी है।

अगर आप रोज नए words सुनेंगे, बोलेंगे और repeat करेंगे, तो धीरे-धीरे आपकी English बिल्कुल natural लगने लगेगी 🔥


📌 Practice Formula

🎧 Listen → 🗣 Speak → 🔁 Repeat


✨ Keep Practicing & Keep Learning with My English Mitra 😊

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

💬 Thank you for sharing your thoughts!
Your comment will be visible after approval. 😊
Please avoid spam or irrelevant links.

एक टिप्पणी भेजें (0)