How to Think in English – Practical Tips in Hindi + Quiz

Dl
0
How to Think in English – Practical Tips in Hindi + Quiz

How to Think in English – Practical Tips in Hindi

जब तक हम English को हिंदी में translate करके सोचते रहेंगे, हमारी speaking speed हमेशा धीमी रहेगी। अगर आप fluently बोलना चाहते हैं तो आपको सीधे English में सोचना (think in English) सीखना होगा। यह skill आपको natural, confident और fast speaker

लेकिन सवाल आता है – कैसे? 🤔 क्या हिंदी में सोचने की habit को सीधे English में बदला जा सकता है? जी हाँ! कुछ आसान steps अपनाकर आप भी अपनी सोचने की आदत बदल सकते हैं।


छोटे-छोटे विचार English में सोचना शुरू करें

शुरुआत हमेशा simple sentences से करें। जैसे आप रोज़मर्रा की बातें सोचते हैं –
👉 “आज मौसम अच्छा है”Show English

“The weather is nice today.”

👉 “मुझे प्यास लगी है”Show English

“I am thirsty.”

👉 “अब मुझे काम करना है”Show English

“Now I have to work.”

👉 “मुझे भूख लगी है”Show English

“I am hungry.”

👉 “वो मेरा दोस्त है”Show English

“He is my friend.”
Tip: दिनभर की छोटी-छोटी सोच को English में बदलने की कोशिश करें। पहले simple sentences, फिर धीरे-धीरे complex sentences.


Start with Small Sentences

English में directly सोचने की शुरुआत छोटे-छोटे sentences से करनी चाहिए। ये sentences simple होते हैं और रोज़मर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं। नीचे दिए गए 20 examples को आप mind में repeat करें और कोशिश करें बिना हिंदी translate किए English में सोचने की।

1) हिंदी: मुझे प्यास लगी है।
I am thirsty.

2) हिंदी: मुझे भूख लगी है।
I am hungry.

3) हिंदी: अब मुझे काम करना है।
Now I have to work.

4) हिंदी: दरवाज़ा बंद करो।
Close the door.

5) हिंदी: लाइट जला दो।
Turn on the light.

6) हिंदी: लाइट बुझा दो।
Turn off the light.

7) हिंदी: यह मेरी किताब है।
This is my book.

8) हिंदी: मैं थक गया हूँ।
I am tired.

9) हिंदी: वो मेरा दोस्त है।
He is my friend.

10) हिंदी: मुझे देर हो रही है।
I am getting late.

11) हिंदी: वो स्कूल जा रहा है।
He is going to school.

12) हिंदी: मैं गाना सुन रहा हूँ।
I am listening to a song.

13) हिंदी: यह आसान है।
It is easy.

14) हिंदी: यह मुश्किल है।
It is difficult.

15) हिंदी: खिड़की खोल दो।
Open the window.

16) हिंदी: मुझे नींद आ रही है।
I am feeling sleepy.

17) हिंदी: बाहर मत जाओ।
Don’t go outside.

18) हिंदी: अंदर आओ।
Come inside.

19) हिंदी: फोन उठाओ।
Pick up the phone.

20) हिंदी: धीरे बोलो।
Speak slowly.

Tip: हर दिन कम से कम 10–15 sentences मन ही मन English में दोहराएँ। धीरे-धीरे आपका दिमाग बिना translate किए English में सोचना शुरू कर देगा।


Use Objects Around You

English में सोचने का सबसे आसान तरीका है – अपने आसपास की चीज़ों को देखकर English में बोलना/सोचना। जितनी बार आप objects को English में नाम दोगे या उनके बारे में सोचोगे, उतनी जल्दी आपका mind English में switch होना सीखेगा।

1) हिंदी: यह मेरा बैग है।
This is my bag.

2) हिंदी: पंखा चल रहा है।
The fan is running.

3) हिंदी: यह मेरा मोबाइल है।
This is my mobile.

4) हिंदी: कुर्सी खाली है।
The chair is empty.

5) हिंदी: टेबल पर किताब रखी है।
There is a book on the table.

6) हिंदी: खिड़की खुली है।
The window is open.

7) हिंदी: दरवाज़ा बंद है।
The door is closed.

8) हिंदी: घड़ी चल रही है।
The clock is ticking.

9) हिंदी: चाबी मेज़ पर है।
The key is on the table.

10) हिंदी: यह मेरी बोतल है।
This is my bottle.

11) हिंदी: यह पेन नया है।
This pen is new.

12) हिंदी: लैपटॉप चार्ज हो रहा है।
The laptop is charging.

13) हिंदी: परदा हिल रहा है।
The curtain is moving.

14) हिंदी: टीवी बंद है।
The TV is off.

15) हिंदी: यह मेरा जूता है।
This is my shoe.

16) हिंदी: यह कमरा साफ है।
This room is clean.

17) हिंदी: यह गिलास खाली है।
This glass is empty.

18) हिंदी: यह बैग भारी है।
This bag is heavy.

19) हिंदी: यह कमरा बड़ा है।
This room is big.

20) हिंदी: यह कमरा छोटा है।
This room is small.

Tip: रोज़ practice के लिए कमरे में देखें और कम से कम 10 objects को English में नाम दें। जितना ज़्यादा आप यह exercise करेंगे, उतनी जल्दी English में सोचना आपकी habit बन जाएगी।


Replace Hindi Thoughts with English

अक्सर दिमाग में सबसे पहले Hindi sentence आता है। Fluent बनने के लिए उसी समय उस thought को English में replace

1) हिंदी: मुझे देर हो रही है।
I am getting late.

2) हिंदी: मुझे ठंड लग रही है।
I am feeling cold.

3) हिंदी: मुझे गर्मी लग रही है।
I am feeling hot.

4) हिंदी: वह मेरा इंतज़ार कर रहा है।
He is waiting for me.

5) हिंदी: मुझे अभी जाना है।
I have to go now.

6) हिंदी: मुझे मदद चाहिए।
I need help.

7) हिंदी: मुझे अच्छा लग रहा है।
I am feeling good.

8) हिंदी: मुझे बुरा लग रहा है।
I am feeling bad.

9) हिंदी: मुझे मज़ा आ रहा है।
I am enjoying it.

10) हिंदी: मुझे नहीं पता।
I don’t know.

11) हिंदी: मुझे विश्वास है।
I believe it.

12) हिंदी: मुझे शक है।
I doubt it.

13) हिंदी: वह बीमार है।
He is sick.

14) हिंदी: वह ठीक है।
He is fine.

15) हिंदी: मुझे गुस्सा आ रहा है।
I am getting angry.

16) हिंदी: मैं मजाक कर रहा हूँ।
I am joking.

17) हिंदी: सब ठीक है।
Everything is fine.

18) हिंदी: मुझे जल्दी है।
I am in a hurry.

19) हिंदी: मुझे आश्चर्य हो रहा है।
I am surprised.

20) हिंदी: मुझे खुशी हो रही है।
I am feeling happy.

Practice Trick: जब भी दिमाग में Hindi sentence आये, तुरंत उसे English में दोहराओ। अगर तुरंत English नहीं मिलती, तो बाद में dictionary या notes से सीखकर फिर से practice करो।


Think in Situations

Fluent English सीखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप situations imagine करें और मन ही मन English sentences बोलें। चलिए कुछ common situations (Market, Phone, Office, Bus आदि) के examples देखते हैं।

🛒 Market Situation

1) हिंदी: यह कितने का है?
How much is this?

2) हिंदी: थोड़ा कम कर दीजिए।
Please reduce the price a little.

3) हिंदी: मुझे यह लेना है।
I want to buy this.

📱 Phone Situation

4) हिंदी: मैं बाद में फोन करूंगा।
I will call you later.

5) हिंदी: फोन काट दो।
Hang up the phone.

6) हिंदी: मेरी आवाज़ आ रही है?
Can you hear me?

💼 Office Situation

7) हिंदी: मुझे यह काम खत्म करना है।
I have to finish this work.

8) हिंदी: मीटिंग कब है?
When is the meeting?

9) हिंदी: यह रिपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण है।
This report is very important.

🚌 Bus / Travel Situation

10) हिंदी: यह सीट खाली है क्या?
Is this seat vacant?

11) हिंदी: बस कब आएगी?
When will the bus come?

12) हिंदी: कितना किराया है?
What is the fare?

🏡 Daily Life Situation

13) हिंदी: टीवी चालू कर दो।
Turn on the TV.

14) हिंदी: खाना गरम कर दो।
Heat the food.

15) हिंदी: खिड़की बंद कर दो।
Close the window.

Practice Trick: रोज़ 2–3 situations choose करें (जैसे Market या Phone) और उनमें होने वाली बातचीत को English में imagine करें। धीरे-धीरे आपका दिमाग हर situation के लिए English words automatically recall करने लगेगा।


Narrate Your Day in English

English में directly सोचने का एक powerful तरीका है – अपने पूरे दिन की activities English में imagine करना। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, आप क्या-क्या करते हैं उसे English में सोचें। इससे आपकी fluency, vocabulary और confidence तीनों improve होंगे।

1) हिंदी: मैं सुबह जल्दी उठा।
I woke up early in the morning.

2) हिंदी: मैंने मुँह धोया।
I washed my face.

3) हिंदी: मैंने नाश्ता किया।
I had my breakfast.

4) हिंदी: मैं स्कूल/ऑफिस गया।
I went to school/office.

5) हिंदी: मैंने किताब पढ़ी।
I read a book.

6) हिंदी: मैंने कंप्यूटर चलाया।
I used the computer.

7) हिंदी: मैंने फोन उठाया।
I picked up the phone.

8) हिंदी: मैंने दोपहर का खाना खाया।
I had my lunch.

9) हिंदी: मैं दोस्तों से मिला।
I met my friends.

10) हिंदी: मैंने खेल खेला।
I played a game.

11) हिंदी: मैंने खरीदारी की।
I did shopping.

12) हिंदी: मैंने चाय बनाई।
I made tea.

13) हिंदी: मैंने टीवी देखा।
I watched TV.

14) हिंदी: मैंने अपना होमवर्क किया।
I did my homework.

15) हिंदी: मैंने संगीत सुना।
I listened to music.

16) हिंदी: मैंने रात का खाना खाया।
I had my dinner.

17) हिंदी: मैंने अपने परिवार से बात की।
I talked to my family.

18) हिंदी: मैंने थोड़ी देर टहल लिया।
I took a walk.

19) हिंदी: मैंने किताब पढ़ते-पढ़ते नींद ली।
I fell asleep while reading a book.

20) हिंदी: मैं जल्दी सो गया।
I went to bed early.

Practice Trick: रोज़ रात को सोने से पहले अपने पूरे दिन को English में दोहराएँ। चाहें तो mobile पर voice recording करके खुद की English सुनें – इससे आपकी गलती और progress दोनों clear होंगे।


Advanced Practice (Complex Thoughts)

जब आप simple sentences में सोचने की आदत डाल लेते हैं, तो अगला step है complex thoughts यानी लंबी और गहरी बातें English में सोचना। इनमें wishes, conditions और future plans जैसे sentences आते हैं।

1) हिंदी: अगर बारिश होगी तो मैं घर पर रहूँगा।
If it rains, I will stay at home.

2) हिंदी: काश मेरे पास गाड़ी होती।
I wish I had a car.

3) हिंदी: अगर मैं अमीर होता तो दुनिया घूमता।
If I were rich, I would travel the world.

4) हिंदी: मुझे डर है कि वह नाराज़ हो जाएगा।
I am afraid that he will get angry.

5) हिंदी: अगर तुम मेहनत करोगे तो पास हो जाओगे।
If you work hard, you will pass.

6) हिंदी: मुझे उम्मीद है कि सब ठीक होगा।
I hope everything will be fine.

7) हिंदी: अगर मुझे मौका मिला तो मैं मदद करूँगा।
If I get a chance, I will help.

8) हिंदी: मुझे लगता है कि वह सच बोल रहा है।
I think he is telling the truth.

9) हिंदी: अगर तुम जल्दी आते तो हम साथ चलते।
If you had come early, we would have gone together.

10) हिंदी: काश मैं उसे देख पाता।
I wish I could see her.

11) हिंदी: मुझे यकीन है कि वह सफल होगा।
I am sure that he will succeed.

12) हिंदी: अगर मैं तुम्हारी जगह होता तो ये काम करता।
If I were you, I would do this work.

13) हिंदी: मुझे डर है कि मैं फेल हो जाऊँगा।
I am afraid that I will fail.

14) हिंदी: काश मैं समय पर पहुँच पाता।
I wish I had reached on time.

15) हिंदी: अगर हम कोशिश करेंगे तो हम जीतेंगे।
If we try, we will win.

Practice Trick: अब simple thoughts से आगे बढ़कर complex सोचें। जैसे – "अगर ऐसा होगा तो मैं क्या करूँगा?" या "काश मेरे पास यह होता।" ऐसे thoughts English में सोचने से आपका दिमाग automatically advanced English sentences बनाने लगेगा।


Common Mistakes to Avoid

English में सोचने की practice करते समय learners कुछ common mistakes कर देते हैं। इन गलतियों को जानकर अगर आप उनसे बचेंगे, तो आपकी learning और भी fast और effective होगी।

❌ Mistake 1 – Hindi से Direct Translation करना

हिंदी सोचकर उसे word-to-word English में translate करना सबसे बड़ी गलती है। Example:
हिंदी: मुझे नींद आ रही है।
❌ Wrong: Sleep is coming to me.
✅ Correct: I am feeling sleepy.

❌ Mistake 2 – Grammar पर ज़्यादा Stress डालना

हर sentence बोलते समय grammar rules याद करने की ज़रूरत नहीं है। Fluency practice में speed और natural flow ज़्यादा important है। धीरे-धीरे grammar खुद improve हो जाएगी।

❌ Mistake 3 – Difficult Words का ज़बरदस्ती Use करना

Beginners अक्सर अपने simple thoughts में भी बहुत मुश्किल words use करने की कोशिश करते हैं। इससे fluency टूट जाती है। Always use simple and common words.

❌ Mistake 4 – ज़्यादा सोचने में Time लगाना

अगर आप sentence बनाने में ज़्यादा time लेते हैं तो practice का purpose fail हो जाता है।
Practice trick: जल्दी से जो भी sentence दिमाग में आए उसे बोलें/सोचें, perfect होने की चिंता न करें।

❌ Mistake 5 – Practice न करना और सिर्फ पढ़ना

सिर्फ examples पढ़ने से English नहीं सुधरेगी। सोचने और बोलने की आदत ही real improvement लाएगी। हर दिन कम से कम 15–20 sentences English में सोचने की आदत डालें।

Quick Tip: Mistakes से डरने की बजाय उन्हें correct करना सीखें। हर बार जब आप Hindi से translate करने लगें – खुद को रोकें और simple English में सोचें।


Quiz Section 🎯 (सही विकल्प चुने)

नीचे दिए गए Hindi sentences को पढ़िए और सही English option चुनिए। हर question में 2 options हैं। Option पर click करने के बाद आपको feedback + Hindi meaning मिलेगा।

1) हिंदी: मुझे प्यास लगी है।
I am thirsty.
Thirst is coming.
2) हिंदी: मुझे देर हो रही है।
I am getting late.
I late am.
3) हिंदी: वह स्कूल जा रहा है।
He is going to school.
He go school.
4) हिंदी: मैंने नाश्ता किया।
I had my breakfast.
I eat breakfast.
5) हिंदी: खिड़की बंद कर दो।
Close the window.
Window close it.
6) हिंदी: मैं अभी व्यस्त हूँ।
I am busy right now.
I right now busied.
7) हिंदी: क्या तुम मेरी मदद कर सकते हो?
Can you help me?
You can help I?
8) हिंदी: बाहर बारिश हो रही है।
It is raining outside.
Raining is outside it.
9) हिंदी: दरवाज़ा कौन खटखटा रहा है?
Who is knocking at the door?
Who knock door?
10) हिंदी: मुझे अपने फोन की ज़रूरत है।
I need my phone.
I needing my phone.
11) हिंदी: वह बहुत तेज़ दौड़ता है।
He runs very fast.
He run very fastly.
12) हिंदी: कल मेरा इंटरव्यू है।
I have an interview tomorrow.
Tomorrow I am having interview.
13) हिंदी: यह किताब किसकी है?
Whose book is this?
Who book this is?
14) हिंदी: मुझे चाय पसंद है, कॉफी नहीं।
I like tea, not coffee.
Tea I like, coffee no.
15) हिंदी: वह रोज़ जल्दी उठती है।
She gets up early every day.
She get up early everyday.
16) हिंदी: कृपया बत्ती बंद कर दो।
Please turn off the light.
Please off the light.
17) हिंदी: क्या आपने खाना खा लिया?
Have you had your meal?
Did you eaten your meal?
18) हिंदी: मुझे उससे बात करनी है।
I need to talk to him.
I need talk with he.
19) हिंदी: हम कल बाजार गए थे।
We went to the market yesterday.
We go market yesterday.
20) हिंदी: चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा।
Don’t worry, everything will be fine.
No worry, all will fine.


📌FAQs (Frequently Asked Questions)

❓ Q1: क्या बिना translate किए English में सोचना संभव है?

✅ हाँ, बिल्कुल! शुरुआत में मुश्किल लगता है लेकिन जब आप रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातें English में सोचने लगेंगे तो धीरे-धीरे दिमाग automatic English में switch हो जाएगा।

❓ Q2: English में directly सोचने के लिए कितना समय लगेगा?

✅ Regular practice के साथ 30–45 दिन में noticeable फर्क दिखेगा। जितनी ज़्यादा practice करेंगे उतनी जल्दी habit बनेगी।

❓ Q3: अगर English sentence याद न आए तो क्या करें?

✅ उस समय simple English में बोलें। बाद में dictionary या notes में देख लें और अगली बार से उसी sentence को दोहराएँ। गलतियाँ करना बिल्कुल normal है – यही learning का हिस्सा है।

❓ Q4: क्या English movies या songs सुनने से भी सोचने की habit बनती है?

✅ हाँ, movies और songs से आपको नए words और natural sentences सीखने को मिलते हैं। लेकिन सिर्फ सुनना काफी नहीं है – आपको actively सोचना और बोलना भी पड़ेगा।

❓ Q5: English बोलने से पहले क्या grammar पूरी तरह सीखनी ज़रूरी है?

✅ नहीं! Basic grammar ज़रूरी है लेकिन fluency के लिए perfection की ज़रूरत नहीं है। Simple grammar + regular practice से आपकी English natural और fluent बनेगी।

❓ Q6: रोज़ कितने sentences English में सोचने चाहिए?

✅ शुरुआत में 10–15 छोटे sentences daily सोचें। धीरे-धीरे 30–40 sentences तक ले जाएँ। Consistency सबसे important है।

❓ Q7: क्या Hindi background वाले लोग भी fluent English बोल सकते हैं?

✅ बिल्कुल! लाखों लोग Hindi background से fluent English speaker बने हैं। Key है – रोज़ सोचना, बोलना और mistakes से सीखना।

❓ Q8: क्या English में diary लिखना helpful होगा?

✅ हाँ, daily diary English में लिखना सबसे effective तरीका है। इससे आपकी writing और thinking दोनों improve होंगी।

❓ Q9: अगर English में सोचना मुश्किल लगे तो क्या करें?

✅ बिल्कुल normal है। शुरुआत में mix language (Hinglish) use करें। धीरे-धीरे Hindi words कम करके English ज्यादा use करें।

❓ Q10: क्या सिर्फ सोचने से English improve होगी या बोलना भी ज़रूरी है?

✅ सोचना पहला step है, लेकिन बोलना equally important है। जितना आप बोलेंगे, उतना ही confident और fluent बनेंगे।


Conclusion 

अगर आप सच में English में सोचना शुरू कर देते हैं, तो आपकी fluency, speed और confidence अपने-आप बढ़ते जाएंगे। याद रखें—perfect grammar से पहले habit building ज़रूरी है। छोटे-छोटे sentences से शुरू करें, फिर situations और advanced thoughts तक जाएँ। Consistency ही आपका सबसे बड़ा हथियार है! 💪

Quick Recap:
  • Daily 10–15 छोटे sentences मन में English में बोलें/सोचें
  • आस-पास की चीज़ों को English में नाम दें (Object Method)
  • Hindi thought आए तो तुरंत simple English में replace करें
  • Situations imagine करें (Market, Phone, Office, Travel)
  • Night routine: पूरे दिन को English में narrate करें

🗓️ 30-Day Think-in-English Challenge

अगले 30 दिनों तक रोज़ 15–20 sentences English में सोचें। हफ्ते के अंत में self-check करें—क्या अब बिना translate किए बोल पा रहे हैं?

  • Week 1: Small sentences only
  • Week 2: Objects + Situations
  • Week 3: Day narration + Phone/Office dialogs
  • Week 4: Wishes/Conditions (Advanced thoughts)

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)